फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने अधिकारी रमजान माह में मस्जिदों के आस-पास और अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में समुचित सफाई व्यवस्था कराएं। उन्होंने रमजान में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारी सड़कों, खड़ंजों पेयजल की आपूर्ति तथा स्ट्रीट लाइट का समुचित रखरखाव करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में रमजान एवं ईद उल फितर पर्व की तैयारी और शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान सभी मस्जिदों में जुमे अलविदा की नमाज होती है। इनके आस पास कोई आपत्तिजनक पशु या वस्तु ना पहुंचने पाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि रमजान में एवं ईद उल फितर के दिन विशेष रूप से एंबुलेंस तथा आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखें। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में शांति समिति की बैठकों में स्वयं उपस्थित रहें और निरंतर चौकीदार एवं बीट के सिपाहियों के संपर्क में रहें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढ़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें