गंदगी व जलभराव की समस्या पर भड़के गांधी कालोनी निवासी
देवबंद (सहारनपुर)। गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझ रहे गांधी कालोनी (चकरमबाड़ी) के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि गांधी कालोनी लालवाल रोड पर स्थित है। जिसमें लंबे समय से गंदगी व जलभराव की समस्या बनी हुई है, क्योंकि फोरलेन निर्माण के चलते पानी की निकासी नहीं होने के कारण मकानों की नींव में पानी भर रहा है। जिस कारण मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। दूसरे कालोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। गंदगी में खतरनाक मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिनसे संक्रामक रोगों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जबकि लालवाला रोड पर आधा दर्जन से अधिक स्कूल पड़ते हैं। स्कूली बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन व ग्राम प्रधान समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिस कारण लोगों में रोष बना हुआ है। चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कालोनी के लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान बिजेंद्र गुप्ता, लोकेश, संध्या, शिवकुमार, सोमपाल, ममता, राकेश सैनी, संजय पंवार, उमा, दीपमाला शर्मा, रोशनी, चंपा देवी, शालू, पूजा, बबीता, केशव कुमार, जग्गो, गीता, संतोष, इंद्रेश, नीरज सिंघल, रामरती, सोनू, वीणा आदि मौजूद रहे।