फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा बरदाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा बरदाश्त
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर कोतवाली रामपुर मनिहारान में देर शाम एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की बैठक ली। इसमें एसडीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कैराना लोकसभा में गंगोह और नकुड़ विधानसभा के कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पड़ने वाले गांव इस्लामनगर, जानखेडा, ईस्माईलपुर माजरा, नैनखेडी, नाई नगली उर्फ माजरी, बम्बयाला, सिंह खेडा, लुंढा, लुंढी, सहजवा सहजवी, हरपाल, हरपाली आदि गांव शामिल है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर शनिवार की देर शाम कोतवाली रामपुर में आयोजित बैठक में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता और सीओ शिवराज सिंह ने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार भोपाल सैनी, कार्यवाहक इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें