फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परिचालक के ही सड़क पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज बसों में सफर करना है तो बस स्टैंड से ही टिकट लेकर चलना होगा। बसों में टिकट देने के लिए परिचालक नहीं होंगे। परिचालकों की कमी के चलते परिवहन निगम ने 25 बसों में यह व्यवस्था लागू की है। इन बसों में न तो रास्ते में सवारी ली जाएगी और न ही उतारी जाएगी । यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की बजाय रोडवेज यात्रियों के लिए सुविधाओं में कटौती कर रही है। रेलवे तो यात्रियों को ईटीएम की सुविधा देते हुए मौके पर ही टिकट देने की व्यवस्था करने जा रही है, जबकि रोडवेज ने इस सुविधा को ही खत्म कर दिया है। सीट पर आकर परिचालक यात्रियों को टिकट नहीं देगा। यात्रियों को सफर करने से पहले बस स्टैंड पर ही टिकट विंडो पर लाइन लगाकर टिकट लेनी होगी। सहारनपुर एवं छुटमलपुर डिपो में परिवहन निगम ने देहरादून, हरिद्वार और गंगोह के लिए 25 बसों में नई व्यवस्था लागू की है। ऐसा परिचालकों की कमी को देखते हुए किया गया है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों को बस स्टैंड से टिकट लेकर ही बसों में बैठना होगा। रास्ते में न तो इन बसों में यात्रियों को बैठाया जाएगा और न ही उतारा जाएगा। बस स्टैंड से ही बसों के चालकों को ईटीआईएम दे दिया जाएगा। यह प्रक्रिया चार मई से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

परिचालकों की कमी से खड़ी है बसें
जिले के सहारनपुर और छुटमलपुर डिपो में लगभग डेढ़ सौ परिचालकों की कमी है। जिसके चलते बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। लगभग डेढ़ सौ बसें डिपो में ही खड़ी हुई हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार प्रस्ताव भेजे जाने के बाद शासन ने संविदा परिचालकों की भर्ती की अनुमति नहीं दी हैं। प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही है सेवा
परिचालकों की कमी के चलते कुछ बसों की नॉन-स्टॉप सेवा शुरू की जा रही है। इन बसों में यात्रियों को बस स्टैंड से ही टिकट लेकर बैठने दिया जाएगा। रास्ते में बसों को नहीं रोका जाएगा। वापसी में भी बस स्टैंड से ही बुकिंग कराकर बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें