फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ग्राम सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सचिव के स्थानांतरण की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ग्राम मल्हीपुर के महिला पुरुषों ने ग्राम सचिव की मनमानी को लेकर मंगलवार को हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गुपचुप तरीके से बैठकों का आयोजन करके मनमर्जी प्रस्ताव पारित कर लिए जाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह इकट्ठा हुई महिलाओं राजेश, जावित्री, शगुफ्ता, उजमा, शाबरा, बेबी, रविना, बबीता, मेमता, गलशाना, शाहनवाज, मांगेराम, आरिफ, जमशेद, प्रविता, सरोजबाला आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्माण समिति अध्यक्ष और गांव में जिम्मेदार लोगों को नहीं बुलाया गया। इससे गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और काफी कार्य छूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के न ही राशन कार्ड बनाए गए हैं और न ही जॉब कार्ड। ग्रामीणों ने ग्राम सचिव पर आरोप लगाया कि वह अपनी मनमानी करता है। महिलाओं ने उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर अपने हाथो में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि ग्राम सचिव को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण उसके खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील सदर पहुंच कर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें