सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद के प्राइवेट चिकित्सकों, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी लैब, नर्सिंग होम और हास्पिटल इत्यादि का नवीनीकरण प्रत्येक वर्ष माह अप्रैल में किया जाता है। अभी तक विभिन्न ने नवीनीकरण नहीं कराया है। अगले माह आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि यह पाया गया कि किसी संस्थान का नवीनीकरण नही हुआ है अथवा अन्य कोई अनियमितता पायी जाती है तो संबंधित संस्थान के खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उद्योग बंधु की बैठक 28 को
सहारनपुर। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 28 अप्रैल को सायं साढ़े चार बजे मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभाकक्ष में होगी।