बुखार से बचाव की जानकारी दी
गंगोह। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज में विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर बच्चों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल बुखार के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय कुमार एवं सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी ने किया। उन्होंने बुखार होने पर सीधे सरकारी अस्पताल पहुंचकर खून की जांच कराने की सलाह दी। एनसीसी प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव, बाबूराम, शारदा प्रसाद मिश्र एवं कालेज प्रबंधक योगेश गर्ग ने भी विचार रखे। ब्यूरो