नामांकन के लिए प्रेरित करने को निकाली रैली
गागलहेड़ी/रामपुर मनिहारान। ग्राम हरियाबांस और दरियापुर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम के विद्यालय में नामांकन कराने के लिये अभिभावकों में जागरूकता पैदा करने को रैली निकाली।
प्रधानाध्यापक नीरज शर्मा ने बताया कि अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष की आयु के समस्त बच्चों को विद्यालय में नामांकन होना है। शासन स्तर पर लगातार विद्यालय में मध्यहान पोष्टिक भोजन, नि:शुल्क वेशभूषा, जूते-जुराब ,जरसी साथ ही नि:शुल्क पुस्तकें भी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाती हैं। स्वच्छ हवादार कक्षा कक्ष, प्रशिक्षित अध्यापक गण सदैव छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास में रत रहते हैं। इसलिए सभी अपने अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराए। इस मौके पर रमा देवी, शिखा रानीद, शिवानी, विनीत कुमार, मोनिका और प्रियंका आदि का सहयोग रहा।
रामपुर मनिहारान खंड संसाधन केंद्र के तहत गांव दरियापुर में प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में रैली निकाली गई। रैली को ग्राम प्रधान पूनम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेतृत्व प्रधानाध्यापिका अंजू रानी और सहायक अध्यापक मोनिका रानी ने किया।