देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू-मुस्लिम भाईचारा समिति के तत्वावधान में शेखुल हिंद हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पेट्रोल पंप मैनेजर सुफियान हत्याकांड का खुलासा किए जाने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता कर रहे मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक हसीब सिद्दीकी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता के मामले में देवबंद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। देवबंद के लोग हमेशा भाईचारे में विश्वास रखकर कदम-कदम पर प्रशासन को सहयोग करते हैं। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो अपराधी बाहर घूमते नजर नहीं आएंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को भी इंसाफ मिलेगा। संरक्षक विनोद गुप्ता, महामंत्री विवेक तायल ने कहा कि समिति का मकसद हिंदू-मुस्लिम एकता भाईचारा और अमन कायम करना है। मुख्य अतिथि एसडीएम रामविलास यादव, अशोक गुप्ता, रामकिशन सैनी आदि ने भी विचार रखे। गौरतलब है कि विगत महीने पेट्रोल पंप मैनेजर सुफियान की बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। जिसका करीब 15 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया था। संचालन नसीम अंसारी व जर्रार बेग ने किया। इस मौके पर चौधरी ओमपाल सिंह, खलील खान, सिकंदर खान, नसीम पेशकार, तौसीफ अहमद, मौ. आकिल, डा. वाजिद, राजेश सिंघल, अंसार मसूदी, शाहिद हसन, दीपक अग्रवाल, जमाल नासिर, वजाहत शाह आदि मौजूद रहे।