फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता से ही होगा समाज का विकास : रोहिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एकजुटता से ही होगा समाज का विकास : रोहिला
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह रोहिला ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही समाज तरक्की कर सकता है। युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए और अधिक शिक्षित एवं मेहनत करने की जरूरत है।
रविवार को कस्बे में रोहिला समाज की धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए कुलदीप सिंह रोहिला ने कहा कि आजकल संवादहीनता बढ़ती जा रही है। इस कारण समाज में हो रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी एक दूसरे को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी समाज की तरक्की का आइना होती है। हमें अपनी युवा पीढ़ी को संभाल कर रखना है तथा उसे उचित मार्गदर्शन देकर सकारात्मक कार्यों में लगाये रखना है। समाजसेवी जयनाथ शर्मा ने और नगर चेयरमैन अकबर कुरैशी ने रोहिला समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि कस्बे में उनका छोटा सा समाज है, लेकिन इसके बावजूद धर्मशाला का निर्माण करना अच्छा प्रयास है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोहिला समाज के लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संरक्षक जय सिंह रोहिला, राजपाल सिंह आर्य, जिला मंत्री विनोद रोहिला, राजबीर सिंह रोहिला, भोपाल सिंह, रामपाल सिंह, संजय रोहिला, प्रदीप रोहिला, रामपाल रोहिला, रेखा, समय सिंह पुण्डीर, पवन कुमार सिंघल, हुसैन चांद, राजीव सिंघल, श्यामनाथ शर्मा, प्रमोद जैन, बालकृष्ण शर्मा, जगपाल रोहिला आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें