फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संगठन का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना हिंदुत्व पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए की गई थी।
विज्ञापन

रविवार को हकीकत नगर चौक स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र राणा और प्रदेश नागेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में हिंदुत्व पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और नेपाल सीमा पर हो रही आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वर्ष 2002 में योगी आदित्यनाथ ने संगठन की स्थापना की थी। जिलाध्यक्ष संजय वर्मा और प्रभारी मानवेंद्र चौहान आदि ने भी विचार रखे। नरेंद्र बालियान, विवेक कौशिक, शुभम खटीक, गगन, राकेश कोरी, रोहित कटारिया, वैभव पंडित, शेखर सैनी, अपूर्व सैनी, टिंकू गुर्जर, कुलवीर सिंह, हिमांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें