चिलकाना (सहारनपुर)। गांव मंझाड़ी में वैदिक महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव 25 तथा 26 मार्च को होगा। महोत्सव में आर्य विद्वान वेदोपदेश के द्वारा लोगों को लाभान्वित करेंगे।
पठेड़ के अजात आश्रम में आर्य बंधुओं की बैठक में आर्य प्रतिनिधि सभा के मीडिया प्रभारी तथा कार्यक्रम संयोजक विजयपाल सैनी ने कहा कि मंझाड़ी में होने वाला महोत्सव अजय शक्ति सर्वजन हितकारी सेवा निधि ट्रस्ट के तत्वाधान में होगा। कार्यक्रम में प्रमुख वेदोपदेशक वीरेंद्र शास्त्री, स्वामी रामेश्वरानंद , विनोद दधिची, भजनोपदेशक बहन संगीता आर्या, दीपक कुमार आदि आर्य सिद्धांतों का प्रतिपादन करेंगे। इस दौरान दोनों दिन वैदिक महायज्ञ, हवन, दीक्षा संस्कार, भजन एवं प्रवचन, आर्य सत्संग तथा वैदिक सत्संग का आयोजन होगा। महोत्सव में महिला शिक्षा तथा महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी तथा समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान स्वामी रामेश्वरानंद, नीरज आर्य, मेजपाल आर्य, इसम सिंह, नरेश आर्य, अजय सैनी, सतीश कुमार आदि रहे।