बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर केपी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उनका उनका इस्तेमाल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं अपने साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का खुलकर विरोध नहीं करेगी, तब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूती के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। वैसे तो वर्तमान समय में महिलाएं जागरूक हो रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कुछ महिलाएं सशक्त नहीं हो पा रही है। हमारा प्रयास है, कि उन्हें सशक्त किया जाए, ताकि वह भी समाज के बीच अपनी बात रख सकें। गोष्ठी में महिला ग्राम प्रधानों ने कहा कि मिर्जापुर इलाके में लड़कियों के लिए इंटर कॉलेज नहीं है, जिससे उनकी बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है। ऐसे में सरकार को यहां पर इंटर कॉलेज की स्थापना करानी चाहिए। ताकि वे शिक्षित होकर अपने हक और अधिकारों को हासिल कर सकें। बैठक में ग्राम प्रधान रुकैया रावत, शहनाज बानो, निशा, गुलफ्सा, गीता, रुकसाना, राजेश, नीरज चौहान, बलदेव सिंह, शमशाद, हसीन आदि की मौजूदगी रही।