फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कोई भी नई परंपरा शुरू न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। सीओ सदर ब्रजपाल सिंह ने होली को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों पर किसी भी नई परंपरा को शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ सदर ब्रजपाल सिंह ने कहा कि सभी लोगों को त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। समाज के जिम्मेदार लोगों और पुलिस को आपस में तालमेल मिलाकर होली को मनाने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर किसी भी तरह गड़बड़ी करने पर बक्सा नही जाएगा। सीओ ने कहा कि यदि किसी भी गांव में किसी भी तरह की समस्या है तो उसका हल निकालने के लिए आपस में मिलकर बैठना चाहिए। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में बैठक कर लोगों को शांतिपूर्वक होली मनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी गांव में शांति समिति का गठन करके उन्हें गांव की शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान डॉ. हुकुम सिंह सैनी, हरीश पंवार, अमृतलाल, प्रधान शोएब, तेजपाल सैनी, मित्रपाल, जयवीर सैनी, इसरार, डॉ. महबूब, निशांक जैन, मरगूब अंसारी, यूनुस, सूफी जुलफान, सलीम, संदीप चौधरी, चौधरी ताहिर, इरफान, जुलफान, एसआई बिजेंद्र यादव, गजेंद्र उज्जवल, राहुल कुमार, अनीश अहमद, विनित राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें