गंगोह (सहारनपुर)। जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामपाल गुप्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष उमेश गोयल ने संयुक्त रूप से किया। खुशी और रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सिमरन, रितिका, आकाश, अविरल, विपुल, निशा, आयुषी, रिया, डोली, आकांक्षा आदि ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। आचार्य महावीर एवं आचार्य नंद किशोर ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी बारीकियों के बारे में बताया। रामपाल गुप्ता, रंजन कुमार, उमेश गोयल और प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने बच्चों को शुभाशीष दिए। वंदेमातरम और स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संजय कांत गुप्ता, प्रवीण तायल, नीरज अग्रवाल, मेघ गोपाल गोयल, संजय गुप्ता आदि रहे। संचालन निशा पांचाल और रंजीत ने किया।