फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में कार्यकारिणी निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक सर्किट हाउस सभागार में शनिवार को हुई। इसमें 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। सभी 12 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें भाजपा समेत सभी दलों के सिंबल पर जीते पार्षद शामिल हैं। चूंकि पहली बैठक में केवल कार्यकारिणी का निर्वाचन होना था। ऐसे में किसी तरह की अशांति नहीं रही।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के लिए पूर्वाह्न 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद महापौर संजीव वालिया और ज्यादातर पार्षद सर्किट हाउस पहुंच गए थे। सर्व सम्मति से महापौर को अधिकार दिए गए थे कि वह 12 लोगों को कार्यकारिणी के सदस्य बनाने के लिए चिह्नित कर लें। महापौर ने 12 लोगों को चिह्नित किया। बाकायदा सभी के प्रस्तावक रहे। नामांकन में सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। किसी भी सदस्य ने नाम वापस नहीं लिया। जिसके बाद चिह्नित किए गए सभी 12 सदस्यों के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। महापौर ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई दी। यह कार्यकारिणी अपने बीच से किसी एक व्यक्ति को उप सभापति चुनेगी। इसके लिए होने वाली बैठक के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बैठक में तमाम पार्षदों के साथ ही नगर निगम के अनेक अधिकारी भी मौजूद थे।
--------------------------------------
कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी के लिए जिन 12 पार्षदों को निर्विरोध चुना गया है। उनमें वार्ड नंबर नौ के पार्षद मोहर सिंह, वार्ड नंबर 55 के पार्षद संजय गर्ग, वार्ड नंबर 58 के पार्षद आशुतोष सहगल, वार्ड नंबर 22 के पार्षद भूरा सिंह, वार्ड नंबर 57 के पार्षद फजलुर्रहमान, वार्ड नंबर 32 से पार्षद शाहवेज, वार्ड नंबर 37 से पार्षद सिद्घार्थ सैनी, वार्ड नंबर 38 से पार्षद सरिता शर्मा, वार्ड नंबर 19 से पार्षद रमेश छाबड़ा, वार्ड नंबर 12 से पार्षद यशपाल पुंडीर, वार्ड नंबर चार से पार्षद मोनिका सिंह और वार्ड नंबर 43 से पार्षद मंसूर बदर शामिल हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------
भाजपा पार्षद का प्रस्तावक बना कांग्रेसी
जिन पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। उनमें भाजपा के एक पार्षद का प्रस्तावक कांग्रेस का पार्षद रहा। कार्यकारिणी के लिए दो चिरप्रतिद्वंद्वी पार्टियों के पार्षदों का गठबंधन पूरी बैठक में चर्चाओं का विषय बना रहा। इतना ही नहीं, एक महिला पार्षद की जगह बैठक में हिस्सा लेने के लिए उनके ससुर पहुंचे थे। पार्षदों के रजिस्टर पर बहु की जगह हस्ताक्षर भी उन्होंने ही किए। इसे लेकर भी कुछ लोग दबे स्वर में विरोध करते नजर आए। यही वजह रही कि तमाम पार्षदों को आईकार्ड जारी करने की मांग बैठक में महापौर के सामने उठी, जिससे भविष्य में होने वाली बैठकों में अन्य लोगों की एंट्री पर रोक लगाई जा सके।
--------------------------------------
उठी शहर के विकास की मांग
बोर्ड की पहली ही बैठक में पार्षदों ने अपने क्षेत्रों के साथ ही शहर में विकास कार्य कराने की मांग भी उठाई। मंसूर बदर ने शहर की सड़कों पर चल रही डेयरियों के साथ ही सड़कों पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं को सड़कों और गलियों से हटवाने की मांग रखी। कहा कि जिन जानवरों से किसी धर्म विशेष के लोगों को आपत्ति हो। ऐसे पशुओं का पालन शहर से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने गृह कर की बढ़ी दरों को भी कम करने की मांग की।
-------------------------------------
बोर्ड की बैठक पूरी तरह सफल रही, जिसमें निर्विरोध तरीके से कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का निर्वाचन किया गया। सभी 70 पार्षद एक मत रहे। यही हमारा मकसद भी है। क्योंकि एकजुट होकर ही शहर का विकास संभव है।
विज्ञापन

संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें