फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहमण समाज करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा मेधावी छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समिति के संयोजक व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने बताया कि ब्राह्मण समाज सेवा समिति समाज के मेधावी छात्रों और विशिष्ट प्रतिभा के धनी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए समारोह आयोजित करती है। इस बार कार्यक्रम गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी कन्या इंटर कॉलेज में 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि, अनिल भूषण चतुर्वेदी संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा मेरठ व महंत सहजानंद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राघव लखनपाल शर्मा द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------------------------
केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
सहारनपुर। विश्व धर्म संसद के राष्ट्रीय महासचिव योगेश गंभीर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय मंत्री डा. सतपाल सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने नमामि गंगा परियोजना के लोकार्पण पर गंगा में अस्थि विसर्जन पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की बात कही, जिससे देश के हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचा है। इसलिए उन्हें बर्खास्त किया जाए।
---------------------------------------
नीरज कपिल बने प्रधान
सहारनपुर। श्री सनातन धर्म हितैषी मंडल बैठक का आयोजन रानी बाजार के धौला कुंआ स्थित मंदिर में किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से नीरज कपिल को प्रधान मनोनीत किया। अध्यक्षता डा. सुधीर शर्मा व संचालन मनोज ठाकुर ने किया। राजकुमार ठाकुर, अमित सैनी, पुष्कर शर्मा, संजय मित्तल, दिनेश वर्मा, हर्ष अग्रवाल, अरविंद कपिल, धर्मेंद्र शास्त्री, अनुज बंसल, पंडित छोटन शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें