फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार मजबूर होकर करना पड़ा धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मजबूर होकर 58 वें दिन अपना धरना खत्म करना पड़ा। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ली। डीपीओ के अनुरोध पर आंगनबाड़ियों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को खत्म हो गया। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि दो माह से चल रहे धरने और हड़ताल के बावजूद योगी सरकार आंखें बंद किए बैठी रही। यह दुर्भाग्य की बात है। धरने पर पहुंचे जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ियों की कमी प्रशासन को महसूस हो रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बिना केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पूरी नहीं हो पा रही है। डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर काम लौटने का अनुरोध किया। इस पर जिलाध्यक्ष के आह्वान पर उन्होंने धरना खत्म कर दिया। इसमें रीता चौधरी, सुलक्षणा, आरती सैनी, गीता शर्मा, ऊषा रानी, पारूल राय, पिंकी शर्मा, जयदेवी, शबीहा, सुल्ताना, गौहर, शहनाज, कमला शर्मा, जीवनी, संयोगिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें