फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मिलीभगत से अवैध पशु कटान व अवैध खनन जारी : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। शास्त्री चौक पर बजरंग दल व विहिप की संयुक्त बैठक में पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान व अवैध खनन को न रोके जाने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

विहिप कोषाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र में पशुओं का अवैध कटान जारी है, जबकि क्षेत्र में एक भी बूचड़खाने का लाइसेंस नहीं है। बावजूद इसके पशुओं का अवैध कटान धड़ल्ले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता में आते ही अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाई थी। किंतु क्षेत्र में अवैध कटान जारी है। प्रखंड अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि अवैध पशु कटान व अवैध खनन के मामले में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरी जानकारी से अवगत कराएंगे। अध्यक्षता अमित कुमार व संचालन हरीश शर्मा ने किया। इस मौके पर संदीप राणा, अक्षय धीमान, संजीव चौधरी, सुशील, राजबीर सिंह, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों को बताया मानवाधिकार का महत्व
देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मानवाधिकार पर विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान कॉलेज परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। प्राचार्य डा. राजीव पांडेय व डा. इफ्तेखार अहमद कादरी ने भी मानवाधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें