फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ संघर्ष करेगा हिंजामं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को शून्य पर लाने, आमजन को शासन की नीतियों से लाभान्वित कराने में शिथिलता बरतने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्य न करना भाजपा के लिए खतरे का संकेत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हिंजामं कार्यालय पर बैठक में सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में नौजवानों ने 80 प्रतिशत मतदान कर भाजपा को विजय दिलाई थी। परंतु मोदी व योगी के विचारों को धरातल पर स्थापित न करने से जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी धन कमाने में जुटे हैं। उनकी कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए जनप्रतिनिधियों को सजगता से काम करना होगा। यदि जनप्रतिनिधियों ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो हिंदू जागरण मंच निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ संघर्ष करेगा। जिला महासचिव अमित धीमान ने कहा कि भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को बंद कराने के लिए कड़े संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। इस कार्य के लिए 24 दिसंबर को अभ्यास वर्ग के माध्यम से भ्रष्टाचार रोकने की रणनीति को अंजाम देगा। अध्यक्षता रविनंदन सिंह व संचालन चौधरी शेषपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें