समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के मेधावियों को गायत्री परिवार की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने दीप जलाकर किया।
प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि 16 अक्तूबर 2017 को देशभर सहित जनपद के 51 स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल से कक्षा पांच से कक्षा 10 के करीबन 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में स्कूल गौरव, शिया, आर्यन, अनुष्का, आकांक्षा तोमर, अनुष्का, विवेक, बिन्नी, ईशा, नवनी, वतन तोमर, इकरा, तनिषा, रीतिका, रितिक, अमित, सत्यम, अनन्या ने अपनी-अपनी कक्षाओं मेें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया।