फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के लिए जिले का नंबर वन का ताज कायम रखने की चुनौती
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निकायों के चुनाव में प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। चुनाव की अंतिम घड़ी में अब प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं को बूथ तक लाने की चुनौती है। प्रशासन के लिए भी सहारनपुर को मतदान प्रतिशत में अव्वल बनाए रखने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

लगभग एक माह की धमाचौकड़ी में नगर निकायों के अध्यक्ष एवं वार्डों के प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। प्रत्याशियों के साथ भीड़ भी रही और लोगों ने प्रत्याशियों के लिए मतदान करने का आश्वासन भी दिया। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने की घड़ी आ चुकी है। लेकिन प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की है। प्रत्याशियों ने नगर निकाय क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर अलग-अलग टीम बनाईं हैं। इन टीमों को मतदाताओं को घर से निकाल कर बूथों तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है। अब किस प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को बूथ तक ले जा पाते हैं यह तो मतदान परिणाम के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल प्रत्याशी मतदाताओं को बूथों तक लाने की उधेड़बुन में लगे हुए हैं। सभी कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक मतदान हो। प्रत्येक प्रत्याशी कोशिश कर रहा है कि उसका एक भी वोटर बिना वोट डाले न रह जाए। प्रशासन अपनी ओर से लगातार मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित कर रहा है। अभियान भी चलाया गया। प्रशासन के लिए भी मतदाताओं को बूथ तक ले जाना चुनौती है। लोकसभा और विधानसभा में प्रदेश भर में अव्वल रहने वाले सहारनपुर को नगर निकाय के मतदान प्रतिशत में अव्वल रखने के लिए प्रशासन की परीक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें