सहारनपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गांधी पार्क में रविवार को होने जा रही रैली के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर के तहत आने की बजाय अलग-अलग मार्गों से भारी वाहनों को निकाला जाएगा। रविवार को सुबह 7 बजे से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा। प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को लगाया गया है। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर ना आने दिया जाए।
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
1. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़, के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है वे शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है वे देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है। वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
7. देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है वे छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़ से शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त फंदपुरी, मानकमऊ, बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार का भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) को निर्धारित अवधि में शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
पार्किंग स्थल
1-गुघाल मेला थिएटर ग्राउंड
2-गंगोह बस अड्डा
3-माल गोदाम
4-स्टेडियम गेट
5-खलासी लाइन यार्ड बसों के लिए एवं कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग स्थल बनाये गए हैं।