फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिल रही हिस्ट्रीशीटर प्रवीण की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिल रही हिस्ट्रीशीटर प्रवीण की लोकेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में जेल गए सुशील गाबा के भाई हिस्ट्रीशीटर प्रवीण गाबा की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। प्रवीण गाबा कहां छिप गया है। इसका पुलिस पता नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को बिल्डर एवं कलोनाइजर सुशील गाबा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन उसका भाई प्रवीण गाबा फरार होने में कामयाब रहा था। हिस्ट्रीशीटर गाबा भाईयों पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। दोनों भाईयों पर जनपद में आठ मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने इनकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। प्रवीण गाबा को फरार हुए 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस उसकी लोकेशन का पता नहीं लगा पा रही है। प्रवीण गाबा को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिरों को भी लगाया गया है और उसके रिश्तेदारों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि जल्द प्रवीण गाबा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें