फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारण कैंसर की चपेट में आ रही युवा पीढ़ी: शाइस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के कारण कैंसर की चपेट में आ रही युवा पीढ़ी: शाइस्ता
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्योर कैंसर अवेयरनेस सोसायटी लखनऊ की ओर से पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को कैंसर और उससे बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोसायटी की चीफ कॉर्डिनेटर शाइस्ता खान ने कहा कि नौजवान नशे की आदत के चलते कैंसर का शिकार हो रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी ने संस्था की ओर से 25 हजार रुपये का सहायता चेक दिया। कार्यक्रम में कालेज छात्रा सैय्यदा वरदा मदनी, मुनज्जा मदनी, अलीना, उजमा, जोया, मारिया, नबिया, अलीशा, जकिया, जुवैरिया, अजरा मलिक, अमीरुनिसा, अलवीना ने अपनी पॉकेट मनी से इच्छानुसार सोसायटी को सहयोग राशि प्रदान की। सभी छात्राओं को सोसायटी की ओर से प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। अध्यक्षता सबा हसीब व संचालन सायमा ने किया। इस मौके पर मो. गजाली, फहीम अख्तर, शबाना सफ्फी, रुबीना शहजाद उस्मानी, खुजैमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें