फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में अव्वल आने वालों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्लोबल स्कूल में हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन शिशिर सिंह राणा, पूजा राणा, प्रधानाचार्य चंद्र मोहन दुबे और उप प्रधानाचार्य सविता दुबे द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पूनम अग्रवाल, शैली सेतीया, पूजा पूजानी के निर्देशन में बच्चों ने कविता वाचन किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा एक में होल्कर, कक्षा दो में आकांशा, कक्षा तीन में खुशी यादव, कक्षा चार में वेदांशी और कक्षा पांच में इंजिला अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधन द्वारा इन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें