फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कराया हवन-यज्ञ--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आंगनबाड़ियों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर हवन-यज्ञ कराया। उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र देकर हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 11वें दिन भी हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित धरने पर डटे रहे। पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ कराकर शांति पाठ किया। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने एकजुट होकर धरना जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषाहार और टीकाकरण बिल्कुल ना करवाएं। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि जब तक शासन हमारी मांगें पूरी नहीं करेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सचिव अर्चना शर्मा ने कहा कि हमें अपनी ताकत सरकार को दिखानी होगी। कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सुधा धीमान, गीता शर्मा, प्रतिज्ञा त्यागी, नीलम शुक्ला, रीटा चौधरी, मंजु, शहनाज, नाजरा, शाईना, हसीन जेहरा, प्रभा, पारूल, शबनम, खुुर्शीदा, आरती, उषा रानी, सुमन लता, सरोज, सीमा, दया मौजूद रही।
उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र देकर हड़ताल खत्म की। उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को देखते हुए हड़ताल खत्म की गई है। बृहस्पतिवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद वह दोबारा अपनी हड़ताल शुरू करेंगे। इसमें अनीता चौधरी, विमला शर्मा, प्रवीणा देवी, रीतू सैनी, रूकमेश, नैना देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें