फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरतमंदों के लिए विकास प्राधिकरण बनाएगा 150 फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण जरूरतमंदों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने जा रहा है, जिसके लिए दिल्ली रोड पर जगह भी चिह्नित कर ली गई है। प्राधिकरण की यह पहली आवासीय योजना होगी। कॉलोनी में बनाए जाने वाले 150 फ्लैट का खाका भी तैयार कर लिया गया है। योजना पर काम इसी वर्ष चालू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की स्थापना हुए वर्षों बीत गए हैं, मगर प्राधिकरण अभी तक अपनी कोई आवासीय योजना नहीं ला सका है। ऐसे में दिल्ली रोड पर बनने वाले 150 फ्लैट विकास प्राधिकरण की अपनी पहली आवासीय योजना होगी। आवास योजना में समाज के सभी आय वर्ग के जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाएगा। यही वजह है कि फ्लैट एचआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस होंगे। यानी कोई भी जरूरतमंद अमीर, मध्यम और गरीब वर्ग का व्यक्ति आवेदन कर सकेगा। प्राधिकरण आवास के साथ ही पार्क, ग्रीनरी और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराएगा। कॉलोनी का पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। उधर, प्राधिकरण के वीसी मनोज सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की 150 आवास बनाने की योजना है, जिसपर जल्द काम शुरू होगा।

आवासों के लिए नहीं मिल रही जमीन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 550 आवास बनाए जाने हैं, जो शहरी गरीबों के लिए होंगे। प्रत्येक आवास पर सरकार का करीब छह लाख रुपये का खर्च आएगा, मगर सरकार इन आवासों को पात्रों को दो लाख रुपये में मुहैया कराएगी। कई शहरों में योजना पर काम शुरू हो चुका है, मगर सहारनपुर में आवास के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। ऐसे में योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि जमीन की तलाश जारी है। यदि सरकारी जमीन नहीं मिलती है तो प्राधिकरण जमीन खरीदकर आवास तैयार कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें