फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने किया नगर पालिका पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। उत्पीड़न एवं वेतन में कटौती के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और 11 सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका में कार्यरत सफाईकर्मी सतीश कुमार एवं विजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पालिका प्रांगण में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उसके बाद अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ठेका कर्मचारियों को पूरे माह में एक दिन कम का वेतन मिलने को अनुचित करार देकर बैंक खातों में वेतन डालने, संविदाकर्मियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, साल भर में 20 अवकाश देने, सफाईकर्मी की शिकायत पर जांच के बाद ही निर्णय लेने, एक हलके में तीन कर्मचारी होने, आबादी के हिसाब संख्या बढ़ाने, सफाई में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, ठेका कर्मियों को काम के सापेक्ष वेतन बढ़ोत्तरी करने, वेतन 5 तारीख तक रिलीज करने, और नेताओं की गलत शिकायतों पर उत्पीड़न बंद करने की मांग शामिल है। ईओ कृष्ण मुरारी ने सफाई कर्मियों को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें