फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में जवाहर नवोदय की टीम ने 22 पदक कब्जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। प्रदेश स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया था। 1 अगस्त से 4 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 81 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा चांद के 23 छात्रा-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी शिवानी, खुशी, वैभव बिष्ट, अभिषेक, युवराज, साद मलिक, हर्षवर्धन, रजत कुमार, मुकुल कुमार, अक्षित चौधरी और निधि रोहिला ने स्वर्ण पदक, अर्श कुमार, विवेक कुमार, रघुबीर, आरती एवं मनीष ने रजत पदक, परमजीत, तुषार, शुभम, आशीष, रिया रावत एवं मुस्कान प्रवीण ने कांस्य पदक झटक कर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान बनाया है।
कोच इमरान कुरैशी ने बताया कि अब ये टीम राष्ट्रीय स्तर पर कर्नाटक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम का बृहस्पतिवार को विद्यालय में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। प्राचार्य महेंद्र सिंह और जेपी बलौदी ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान देव सिंह बिष्ट, चंद्रपाल सिंह, अंजलि, महेंद्री, तरुण, शुभम भरोजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें