फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की वारदात का खुलासा नहीं, हवा में तीर चला रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती की वारदात का खुलासा नहीं, हवा में तीर चला रही पुलिस
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। थीतकी गांव में परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों रुपये की डकैती डालने के मामले में 19 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। खुलासे के नाम पर पुलिस केवल दावे ही करती दिख रही है।
विज्ञापन

गत 3 जुलाई की रात्रि करीब आधा दर्जन से अधिक हथियारों से लैस बदमाश मुस्तफीज के घर में घुस गए। जिन्होंने परिवार के करीब नौ सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंधक बना लिया और करीब तीन घंटे तक घर में जमकर लूटपाट की थी। बदमाश वहां से करीब 3 लाख 55 हजार रुपये की नगदी, 14 तौले सोने के आभूषण और करीब ढ़ाई किलो चांदी समेत अन्य कीमती सामान ले गए थे। डकैती की वारदात के 19 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली ही हैं। खुलासे के नाम पर पुलिस महज हवा में तीर चला रही है। जबकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि अभी तक डाका डालने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग तक नहीं है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार वर्क कर रही हैं। सर्विलांस की मद्द भी ली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की धर पकड़ कर वारदाता का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें