फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दुल्हन लौटा दहेज लोभी दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दुल्हन लौटा दहेज लोभी दूल्हा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। निकाह से पूर्व फारच्यूनर कार की मांग करने वाले दूल्हे और उसकी बारात को शादी का तमाम खर्च अदा करने के बाद ही छोड़ा गया। बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। इसी समारोह में आए हुए एक अन्य युवक से युवती का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी निवासी पूर्व प्रधान मुस्तकीम की बेटी को ब्याहने आए शामली जनपद के गांव भूरा कंडेला निवासी दूल्हे परवेज द्वारा निकाह की रस्म से पूर्व फारच्यूनर कार की मांग कर दी गई थी। इस पर लड़की पक्ष ने निकाह कराने से इंकार करते हुए दूल्हे सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया था। दोनों पक्षों में देर रात तक चली पंचायत में दूल्हे पक्ष को लड़की पक्ष का दिया गया सामान और तीन लाख रुपये वापस करने का फरमान सुनाया गया। जिस पर सहमति जताने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, लड़की के पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता समारोह में आए हुए रिश्तेदार युवक हैदरपुर निवासी आसिफ पुत्र इरफान के साथ कर दिया। इसके बाद एक स्कूल परिसर में सादे समारोह में निकाह की रस्म अदा कर दुल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें