फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। रतनपुर कल्याणपुर गांव के पास बरसाती नदी में डूबने से एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। उसका शव 24 घंटे बाद मिला। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विनोद का बेटा लक्की नदी पार खेत जा रहे दादा कंवरपाल के साथ जाने की जिद करने लगा। कंवरपाल ने उसे दुकान से टॉफी दिलाकर घर भेज दिया और अपने आप खेत की तरफ चल दिया। शाम को जब वह घर पहुंचा तो परिजनों ने उससे लक्की के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह उसे गांव में ही छोड़ कर गया था तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन रात होने तक उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने लक्की का शव नदी में देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को गांव ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक लक्की घर आने के बजाय कंवरपाल के पीछे चला गया और नदी पार करते समय डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें