सहारनपुर। भारी उत्साह के बीच जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 1832357 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में 2586029 मतदाता हैं। मतदाता बड़ी संख्या मेें सुबह से अपने मतदेय स्थल पर कतार में लग गए थे। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान शाम तक जारी रहा। जो मतदाता शाम छह बजे तक मतदेय स्थल पर लगी लाइन में लग गया था उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले में विधानसभा वार हुआ मतदान
विधानसभा मतदाता मतदान
बेहट 372079 278910
नकुड़ 354943 269402
सहारनपुर नगर 443376 286510
सहारनपुर 359150 262862
देवबंद 348070 235713
रामपुर मनिहारान 323068 224403
गंगोह 385343 274557
योग 2586029 1832357
नोट: कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार।
तितरो में परिवार के साथ अपना वोट डालने पहुंचे सपा के प्रदेश सचिव रूद्रसैन- फोटो : SAHARANPUR
अपना वोट डालने पहुंची संवासनी- फोटो : SAHARANPUR
देहरादून रोड़ पर अपना वोट डालने पहुंचे युवक युवतियां- फोटो : SAHARANPUR