फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की पहले जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न मस्जिदों में संपन्न हुई। हजारों मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में पहले जुमे की नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क और कौम के लिए शांति तथा भाईचारे की दुआ की। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों के अलावा व्यापारियों का शुक्रिया अदा किया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सहारनपुर। जुमे की नमाज को लेकर चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार और एसपी सिटी विनीत भटनागर मौजूद रहे। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स किया गया।
विज्ञापन

गर्मी में बच्चों ने भी नमाज अदा की
सहारनपुर। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ कर एक-दूसरे को पवित्र रमजान माह की बधाई दी। गर्मी के मौसम में छोटे-छोटे बच्चे भी मस्जिदों में अपने परिजनों के साथ नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें