फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा युवक अस्पताल की खिड़की तोड़कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
झुलसा युवक अस्पताल की खिड़की तोड़कर हुआ फरार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड से एक युवक खिड़की तोड़कर फरार हो गया। युवक एक सप्ताह पूर्व थाना मिर्जापुर क्षेत्र में झुलसी अवस्था में पड़ा मिला था। जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी थाना जनकपुरी पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र में गंदेवड़ मार्ग पर 24 मार्च को एक अज्ञात युुवक झुलसी अवस्था में पड़ा मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि युवक को जलाकर वहां फेंका गया है। 108 एंबुलेंस के जरिए युवक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। युवक अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। शनिवार की देर शाम बर्न वार्ड में नर्स सीता की ड्यूटी थी। सीता ने बताया कि देर शाम युवक शोर मचाने लगा और बर्न वार्ड की जाली की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी थाना जनकपुरी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें