फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संगठित होकर लड़े अधिकारों की लड़ाई: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि बिना संगठित हुए अधिकारों को पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इसलिए जरूरी है कि किसान विशेषकर युवा संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ें।
विज्ञापन

गौरव टिकैत नल्हेड़ा गांव में सुरेंद्र सिंह खारी के घेर में आयोजित यूनियन की पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा ही वह शक्ति है जो देश की दिशा व दशा तय करते हैं। युवाओं के दम पर ही हर आंदोलन के सफल होने की उम्मीद की जाती है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे संगठित होकर ऐसा माहौल तैयार करें जिससे समाज के हर क्षेत्र में युवाओं की अलग पहचान हो। गौरव टिकैत ने युवाओं के शिक्षित होने पर जोर देते हुए कहा कि युवा उच्च शिक्षा हासिल कर ऐसे पदों पर आसीन हो जहां से देश को चलाया जाता है। देश जब युवाओं के हाथों में होगा तो देश में अलग तरह की क्रांति नजर आएगी। उन्होंने किसान हितों के लिए किसानों से संगठित होने और किसान यूनियन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर अभिषेक खारी, आकाश खारी, रोहित, गौरव, शिवम, संदीप, सुखवंत, मोहित, अंकित, सन्नी, सुशील, शिवम, हरीओम, सत्यम, आर्यन, रजनीश, महीपाल सिंह, सुरेंद्र सहित अनेक युवाओं ने भाकियू में शामिल होने की घोषणा की। अध्यक्षता चौधरी सहसपाल सिंह व संचालन जिला महासचिव अशोक डाल्लेवाला ने किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह खारी, चौधरी कुशलपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह, सिताब सिंह, चौधरी कमलेश, रंधीर सिंह, सुरेश सिरोही, वीरेंद्र उर्फ टीटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें