फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली: रंगों और मिठाईयों सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर बाजार रंगों और मिठाईयों से सज गए। बाजारों में रौनक होने के साथ ही लोग खरीददारी कर रहे हैं। पक्के रंग की जगह गुलाल को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इनके अलावा कई प्रकार की पिचकारियां बाजार में आई हैं, जो बच्चों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को होलिका पूजन और दहन होगा। बृहस्पतिवार को रंगों की होली फाग खेला जाएगा। होली पर्व को लेकर लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। बाजार में गुलाल, रंग, गुंजिया, अन्य मिठाइयों की लोग खरीदारी कर रहे हैं। दाल मंडी पुल पर पिचकारी, रंग और गुलाल बेचने वाले राजेश गुलाटी ने बताया कि इस बार होली के लिए कई नए तरह की आइटम आई हुई हैं। इनमें मुखौटे, कलर बम, कलर कैप्सूल और मैजिक बैलून हैं। कलर बम चलाएंगे तो गुलाल उड़ेगा और मैजिक बैलून में एक साथ बहुत सारे गुब्बारे बटन दबाते ही अपने फूल जाएंगे। हकीकतनगर के कारोबारी संदीप रावत ने बताया विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बाजार में आई है। इनमें बटन दबाते ही रंग उड़ाने वाली पिचकारी को पसंद किया जा रहा है। लोग पक्के रंग की जगह गुलाल का ज्यादा खरीद रहे हैं। इसके अलावा हर्बल रंग भी बिक रहे हैं।

विभिन्न प्रकार की कचरी और नमकीन हो रही तैयार
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार की कचरी और नमकीन व गुंजिया तैयार की जा रही है। हलवाई अट्टा बाजार के कारोबारी शिवेंद्र कपूर ने बताया कि विभिन्न प्रकार की मिठाइयां भी बनाई जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग गुंजियों और नमकीन की है। मोरगंज बाजार के कारोबारी अनिल मित्तल ने बताया कि बाजार में कचरी कई स्वाद में उपलब्ध है। लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरे का फ्लेवर खास है। इनकी कीमत ज्यादा नहीं है। यह 50 से 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। गुंजिया की कीमत 220 से लेकर 325 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन


मेवों और बताशों की भी बिक्री
सहारनपुर। होली पर्व पर बच्चों को मेवों और बताशों का हार पहनाते हैं। यह हार बाजार में 150 रुपये लेकर 500 रुपये तक में बिक रहा है। होलिका पूजन के दिन अपने माता-पिता के साथ बच्चे हार पहनकर पूजन करते हैं।

फूलों की भी हो रही जमकर बिक्री
सहारनपुर। होली लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फूलों की होली से खेली जा रही है। इसलिए फूलों की मांग बढ़ गई है। बोमंजी रोड के फूल कारोबारी लियाकत अली, सुमित कश्यप, असगर अली ने बताया कि होली पर्व को लेकर फूलों की बिक्री बढ़ गई है। गैंदे और गुलाब के फूलों की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें