सहारनपुर। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक सम्मेलन और चुनाव संपन्न हो गया। नए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
देहरादून रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह, कार्यालय सचिव राम गुप्ता, संयुक्त मंत्री शिव कुमार, नीरज कुमार, ऑडिटर हर्षवर्धन, प्रचार मंत्री अमन गुप्ता, संगठन मंत्री मोहन सिंह शामिल हुए। प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह ने कहा कि हमें पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है। अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसका पुरजोर विरोध होगा। इसके पश्चात प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया, जिसमें शिव कुमार गौतम को अध्यक्ष, तरुण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज धीमान को सचिव, आदेश कुमार को कोषाध्यक्ष, देवराज को संगठन मंत्री चुना गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, वेदपाल, ब्रिजेश कुमार, कुलदीप कुमार शर्मा, अमित शर्मा, रामलाल, नीरज धीमान, सुमित शर्मा, अमित सैनी, अतुल वर्मा, अशीष, मोहित चौहान, तेजबाला, शशि शर्मा, मंजू, शोभित भारद्वाज, नितिन अग्रवाल, प्रशांत यादव, सतीश कुमार, विनोद कुमार, देवेंद्र, राम अवतार शर्मा, माधव पंथ, दुष्यंत बेदी मौजूद रहे।