फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी जेल में, फोन पुलिस के कब्जे में, फिर पोस्ट हो गई टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। आतंकी हमले के शहीद जवानों को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नई कहानी सामने आई है। युवक कई दिन से जेल में बंद है, लेकिन रविवार रात फिर उसकी आईडी से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई। युवक के परिजनों ने दावा किया है कि युवक निर्दोष है और उसकी आईडी हैक करके कोई अज्ञात व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर रहा है।
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ग्राम जंधेड़ा निवासी इसम मैनवाल को गिरफ्तार करके गत 22 फरवरी को जेल भेज दिया था। जिस मोबाइल फोन का प्रयोग करके टिप्पणी की गई थी, वह मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया था।
रविवार रात लगभग दस बजे फिर से उसी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी गई। जिस पर परिजन भी हैरान रह गए।
अब परिजनों ने पुलिस पर बिना जांच किए ही इसम मैनवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप पुलिस पर लगाया है। इसम के भाई अरविंद का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने इसम की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है। अरविंद ने बताया कि उसका भाई इसम पढ़ा-लिखा नहीं है और अंगूठा लगाता है, तो वह आपत्तिजनक टिप्पणी कैसे लिख सकता है। अरविंद ने एसएसपी को शिकायतपत्र देकर इसम को निर्दोष बताते हुए उसे रिहा कराने और मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जा रही है
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की शिकायत मिली है। साइबर सेल से इस बारे में जांच कराई जा रही है। निष्पक्ष जांच होगी, यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें