नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार को कोटा स्थित आईआईएमटी कालेज सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ युवाओं के मन की बात लाइव कार्यक्रम में सांसद समेत भाजपा नेताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेताओं ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सांसद राघव लखन शर्मा ने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा कि आज देश की जनता सरकार से बदले की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को छूट देकर अपने इरादे बता दिये हैं। जल्द ही सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिये बड़ा कदम उठाया जाएगा। देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के बाद शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
इस मौके पर अध्यक्ष युवा मोर्चा यशवंत राणा, कालेज निदेशक डा. एस पी सिंह, विरेंद्र सिंह, अनुज सिंह, आशुतोष गुप्ता, सुमित कुमार, अंकुर त्यागी, रघुराज सिंह, डा अमित जैन, विपिन सिरोही, अभिषेक, रितिका शर्मा, सूरज शुक्ला, दीपक राणा, सागर चौधरी, देवांक शर्मा, राहुल राणा आदि उपस्थित रहे।