फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान की शुरूआत
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान की शुरूआत की गई। इसके तहत कार्यकर्ता लोगों के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित मदनपुरी कॉलोनी में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के निवास स्थान से अभियान की शुरूआत की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे देश में 50 लाख लोगों के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने के साथ स्टीकर लगाया जाएगा। यह अभियान दो मार्च तक चलेगा। महानगर में कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का झंडा फहराएंगे और स्टीकर लगाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान महामंत्री किशोर शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, मनोज ठाकुर, योग चुघ, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विशाल दुआ, सर्विष्ट गुप्ता , विराट पूरी, अपूर्व रोड, पार्षद नितिन सिंघल, मानसिंह जैन, तरुण जैन, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें