फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साप्ताहिक अवकाश समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगरायुक्त से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया और निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिले भारतराज, राहुल बहोत और प्रवीण राज और भीम कुमार ने उन्हें बताया कि तमाम सफाई कर्मचारी दिन रात कर शहर को साफ बनाने में जुटे हुए हैं, मगर उन्हें साप्ताहिक अवकाश और अन्य अवकाश नहीं मिलते हैं। जरूरी है कि अन्य कर्मचारियों की तरह सफाईकर्मियों से भी एक निश्चित अवधि में कार्य लिया जाए। काम के बाद कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए मजबूर ना किया जाए। उन्होंने ठेका सफाईकर्मियों का मानदेय कम से कम 12 हजार रुपये करने की मांग भी रखी। मिलने वालों में विकास केसला, जोनी टांक, अमित गौर, बबलू बोहत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें