फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बागपत विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बालक वर्ग के अंडर-19 और अंडर-14 में बागपत की टीमें विजेता रहीं, जबकि बालिकाओं की अंडर-19 आयु वर्ग में मेरठ और अंडर-14 आयु वर्ग में आशा मॉडर्न स्कूल सहारनपुर विजेता बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालकों की 18 और बालिकाओं की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। बालकों में अंडर-19 आयु वर्ग का फाइनल बागपत और मेरठ के बीच हुआ, जिसमें बागपत की टीम 60-56 के अंतर से विजेता रही। अंडर-14 आयु वर्ग में बागपत ने सेंट मैरी स्कूल सहारनपुर को हराया। बालिकाओं की अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में मेरठ ने सहारनपुर को हराया, जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में आशा मॉडर्न स्कूल की टीम ने रॉयल क्लब को हराया। समापन पर प्रभारी क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल रहमान, दीपक मिश्रा, वैभव सिंघल, पंकज, आशीष शर्मा, मोहित, सुशांत सिंह, अश्वनी, अनस चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें