16 में से एक ही शिकायत का हुआ निदान
सहारनपुर। वर्ष के पहले दिन तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायत आईं। जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। शेष 15 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया।
इनमें राजस्व विभाग की छह, नगर निगम की तीन, विद्युत निगम की दो, विकास की दो, मंडी, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग से संबंधित एक एक शिकायतें प्राप्त र्हुइं। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि मौके पर एक शिकायत का समाधान करा दिया गया है जबकि अन्य 15 शिकायतों को संबंधित विभागों को समाधान के लिए भेज दिया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सदर परमानंद झा ने की। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।