यज्ञ में आहुति डालकर की जनकल्याण की कामना
चिलकाना। कस्बे तथा देश में अमन शांति के लिए ग्राम माता के स्थान के प्रांगण में हुए वार्षिक यज्ञ में शामिल होकर लोगों ने धर्म लाभ उठाया। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ। सुल्तानपुर के मोहल्ला शोलाल स्थित माता के स्थान पर यज्ञ का आयोजन किया गया। नगर तथा देश में शांति तथा समृद्धि के उद्देश्य से किये गये यज्ञ में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यज्ञ करने वाले पंडित संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आत्मिक शांति मिलती है। इस तरह के आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाते है। उन्होंने मां भगवती की शक्तियों का वर्णन करते हुए बताया कि पाप बढ़ने पर मां ने आसुरी शक्तियों का संहार किया। मां भगवती ही संसार की पालक तथा संहारकर्ता है। पूरा जगत उन्हीं की अनुकंपा से चल रहा है। हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान राजकुमार सैनी, सुरेश सैनी, आशु सैनी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, डा. हुकुम सिंह, विजय सैनी, बिसीराम, सीताराम सैनी, जयपाल सिंह, धूम सिंह, श्याम कुमार सैनी, बालेश कुमार, चमन लाल, मुल्कीराज, पवन गुंबर, विकास सैनी आदि रहे।