बेहट (सहारनपुर)। हरिपुर गांव में मकान मालिक की गैर मौजूदगी में नौकर ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। नौकर पर चोरी करने का शक होने पर पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौकर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए जेवरात बरामद करा दिए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिपुर निवासी नीरज पुत्र नेकीराम के यहां गांव का ही दीपक पुत्र सतीश नौकरी करता है। गुरुवार को नीरज अपने पूरे परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। उनकी गैर मौजूदगी में नौकर दीपक ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब नीरज घर लौटा तो अलमारी के ताले टूटे हुए देख उसके होश उड़ गए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद नौकर से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी किए गए जेवरात अपने घर से बरामद करा दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।