फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वस्तु एवं सेवा कर तथा आयकर पर गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर टैक्स बार की ओर से बुधवार को आयकर कार्यालय पर विधि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वस्तु एवं सेवा कर तथा आयकर के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ संरक्षक जेएस अरोड़ा और अध्यक्ष शिशिर वस्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीगल सेल के चेयरमैन एसके चौधरी, को चेयरमैन अब्दुल रहमान और मनीष गांधी ने गोष्ठी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस प्रकार की गोष्ठियों को अधिवक्ताओं के लिए लाभकारी बताया। अब्दुल रहमान ने जीएसटीआर-1 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी और कर अधिवक्ताओं के पास पिछले वर्ष की गई खरीद और बिक्री के आंकड़ों को संशोधित किया जा सकता है। जीएसटीआर-1 में पिछले वर्ष में की गई खरीद और बिक्री के आंकड़ों को 20 अक्तूबर तक या सितंबर की जीएसटीआर-1 की दाखिल की जाने वाली तिथि तक संशोधित कर सकते हैं। अधिवक्ता पीयूष कुमार ने आयकर के अग्रिम कर के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी का संचालन मनीष गांधी ने किया। गोष्ठी में एसके वर्मा, शिशिर वत्स, विपुल जैन, जसविंदर सिंह, हरीश अग्रवाल, राजेश वधवा, विकास शर्मा, राजीव खुराना, खालिद खान, रमणीक सिंह, अनिल कुमार, मेनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें