फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राज्यसभा से इस्तीफा दे अमर सिंह : खान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले राज्यसभा से इस्तीफा दे अमर सिंह : खान
विज्ञापन


सहारनपुर। पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान ने सांसद अमर सिंह के आजम खान और समाजवादी पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भाषा में बोलने से पहले राज्यसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर सिंह को सबसे अधिक सम्मान समाजवादी पार्टी ने ही दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चकराता रोड स्थित आवास पर बैठक में सरफराज खान ने कहा कि अमर सिंह पहले यह बताएं कि वे समाजवादी पार्टी के सांसद हैं या फिर नमाजवादी पार्टी के। उन्होंने आजम खान पर लगाए गए इल्जामों को झूठ बताते हुए कहा कि वे तो जौहर विश्वविद्यालय बनाकर देश के हिंदू मुस्लिम बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को सबको साथ लेकर चलने वाला नेता बताया। अध्यक्षता डॉ. फुरकान अहमद गौरी और संचालन ओमी पंवार ने किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा, चांद खान, चौधरी अशरफ, मैनपाल राणा, प्रवेज खान, फैसल खान, रोबित सैनी, महजबीं खान, आयुषी, नीरपाल, विजय शर्मा, मुस्तकीम राणा, इसरार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें