फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम में मजलिस-ए-आमला की बैठक 30 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम में सुप्रीम पावर मजलिस-ए-आमला की बैठक का आयोजन 30 जुलाई को होगा। जिसमें शिक्षा और छात्रों के रहन सहन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

दारुल उलूम के मेहमानखाने में होने वाली मजलिस-ए-आमला (वर्किंग कमेटी) की बैठक दो चरणों में संपन्न होगी। जिसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी समेत पूर्व मोहतमिम मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मलक मोहम्मद इब्राहीम, बिहार किशनगंज के सांसद मौलाना असरारुलहक कासमी, मौलाना अनवारुलहक बिजनौरी आदि सदस्य शामिल होंगे। बैठक में मजलिस-ए-आमला के सदस्य नये सत्र में हुए दाखिलों, शिक्षा व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने तथा छात्रों के रहन सहन को लेकर विचार विमर्श करेंगे। जिन्हें बाद में होने वाली मजलिस-ए-शूरा की बैठक में रखा जाएगा। शूरा सदस्य ही सभी प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें